थाना फिंगेश्वर की कार्यवाही
गरियाबंद-: गरियाबंद पुलिस ने एण्ड टू एण्ड कार्रवाई करते हुए उधोराम बघेल (36 वर्ष, निवासी सिर्रीखुर्द, थाना फिंगेश्वर) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना फिंगेश्वर के अपराध क्रमांक 286/2025, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध गांजा, हीरा और शराब के मामलों में केवल मौके पर पकड़े गए आरोपियों तक सीमित न रहते हुए उनके संपर्क सूत्र, सप्लायर, डिस्ट्रीब्यूटर और मुख्य सरगना तक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इसी के तहत पहले गिरफ्तार लक्ष्मीनारायण बघेल (36 वर्ष, निवासी सिर्रीखुर्द) और नरेन्द्र नेताम (26 वर्ष, निवासी कांदागड़ी, थाना छुरा) से गांजा खरीद और बिक्री के संबंध में पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उधोराम बघेल को वे गांजा बेचते थे, जो इसे शहर और आसपास के क्षेत्रों में बेचता था। इसके बाद पुलिस ने मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पतासाजी की और उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।उधोराम बघेल ने अपराध करना स्वीकार किया और बताया कि उसने नरेन्द्र नेताम से खरीदे गए 2 किलो 100 ग्राम गांजा को सिर्रीखुर्द के शमशान घाट में रखा था। मौके पर पुलिस ने 01 सफेद लाल रंग का थैला जिसमें 2 किलो 100 ग्राम गांजा था, जब्त किया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गवाहों के समक्ष गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।गिरफ्तार आरोपी: उधोराम बघेल, पिता भोजराम बघेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी सिर्रीखुर्द, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद
जप्त सामग्री: 2 किलो 100 ग्राम गांजा
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




