छुरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोटपा एक्ट के तहत 09 दुकानदारों पर चली गाज

SHARE:

गरियाबंद/छुरा -:जिले में तंबाकू सेवन और उसकी बिक्री पर रोक लगाने पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में छुरा थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू युक्त जर्दा, गुटखा और सिगरेट बेचने वालों पर शिकंजा कसा।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस टीम ने 30 सितम्बर 2025 को छुरा क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों के आसपास स्थित पान ठेला और किराना दुकानों पर सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान विभिन्न दुकानों में छात्रों और युवाओं को खुलेआम तंबाकू उत्पाद बेचते पाए जाने पर 09 दुकानदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्यवाहियां लगातार की जाएंगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि उन पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment