कई लापरवाहियों पर नोटिस जारी
गरियाबंद/राजिम-: रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय राजिम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ई-कोर्ट में दर्ज प्रकरणों का ऑनलाइन पंजीयन, भू-अर्जन, सूचना का अधिकार, अभिलेख पासबुक, स्थायी जाति प्रमाणपत्र, शिकायत, समय-सीमा के आवेदन, दाण्डिक एवं पंचायत प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।आयुक्त कावरे ने इसके बाद तहसील कार्यालय राजिम का निरीक्षण किया। यहां विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की जांच की गई। आकस्मिक अवकाश पंजी, सेवा पुस्तिका, अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन प्रकरण, स्टॉक पंजी, पटेल मानदेय, बीटीआर, बिल, आकस्मिक व्यय पंजी, कैशबुक, सर्किल नोटबुक, वर्षामापी पंजी, पटेल पंजी, कोटवार पंजी, पटवारी सेवा पुस्तिका, कोटवार पारिश्रमिक एवं ऋण पुस्तिका पंजी की जानकारी ली गई।निरीक्षण में कैशबुक अपूर्ण पाए जाने पर नायब नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं कई प्रकरणों में पूर्व पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने पर संबंधित रीडर को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा गया। साथ ही पटेल कमीशन एवं राजस्व पुस्तक परिपत्र के पुराने प्रकरणों की अवतरित राशि का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम विशाल कुमार महाराणा, तहसीलदार राजिम मयंक कुमार अग्रवाल, तहसीलदार फिंगेश्वर अंजली खलखो एवं नायब तहसीलदार तारेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




