सेजस चैतमा स्वच्छता पखवाड़ा हाथ धुलाई के चरण एवं माहवारी स्वच्छता पर ब्यख्यान कार्यशाला का आयोजन- प्रो वाय के तिवारी

SHARE:

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना हेल्थकेयर चैतमा शासन प्रशासन, डॉ मनोज सिन्हा समन्वयक अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय बिलासपुर के निर्देश पर डॉ वाय के तिवारी जिला संगठक,प्राचार्य संरक्षक चंद्राणी सोम के संरक्षण में डॉ वी एस रघुवंशी होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैतमा, जितेंद्र साहू प्राचार्य,वीरेंद्र कुमार बंजारे कार्यक्रम अधिकारी ,चंद्रमुखी साहू हेल्थकेयर शिक्षक के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा हाथ धुलाई,माहवारी स्वच्छता पर ब्यख्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया।डॉ वी एस रघुवंशी होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैतमा ने बताया किमासिक धर्म स्वच्छता वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा महिलाएँ अपने मासिक धर्म के दौरान अपने शरीर को साफ और स्वस्थ रखती हैं। इसमें सैनिटरी पैड, टैम्पोन या मासिक धर्म कप जैसे उत्पादों का सही इस्तेमाल करना, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना, और ऐसे सुरक्षित वातावरण में रहना शामिल है जहाँ माहवारी का प्रबंधन सम्मानपूर्वक किया जा सके। स्वच्छता प्रथाएँ मासिक धर्म के दौरान शरीर को साफ रखना, जैसे कि निजी हिस्सों की साफ़ पानी से धुलाई करना और साबुन का उपयोग करना।  स्वच्छ उत्पाद: डिस्पोजेबल सैनिटरी नैपकिन, टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप जैसे उत्पादों का उपयोग करना और उन्हें हर कुछ घंटों में बदलना। सुरक्षित वातावरण: ऐसे शौचालयों और सुविधाओं तक पहुँच होना जहाँ सुरक्षित और निजी तरीके से मासिक धर्म का प्रबंधन किया जा सके। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य: उचित माहवारी स्वच्छता संक्रमण और बीमारियों से बचाव करती है, जिससे महिलाओं और लड़कियों का समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है। प्रो वाय के तिवारी जिला संगठक ने बताया कि हर सतह, हर समय उचित रूप से साफ करें “, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा और सामुदायिक दोनों ही क्षेत्रों में हाथ स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, हाथों को साफ़ रखना सबसे ज़रूरी कदमों में से एक है जिससे हम बीमार होने से बच सकते हैं और दूसरों को कीटाणु नहीं फैला सकते। कई बीमारियाँ और बीमारियाँ तब फैलती हैं जब हम अपने हाथ साबुन और साफ़ बहते पानी से नहीं धोते। अगर साफ़, बहता पानी उपलब्ध न हो, तो साबुन और उपलब्ध पानी का इस्तेमाल करें।विकसित भारत यांग लीडर डायलॉग में पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।150से अधिक स्वंय सेवक विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment