रासेयो हेल्थकेयर चैतमा में माहवारी स्वच्छता नुकड़ नाटक जनजागरूकता

SHARE:

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना  हेल्थकेयर विभाग चैतमा शासन प्रशासन डॉ मनोज सिन्हा समन्वयक, प्राचार्य संरक्षक चंद्राणी सोम के निर्देश पर वीरेंद्र कुमार बंजारे  कार्यक्रम अधिकारी रासेयो ब्यख्याता जीवविज्ञान,चंद्रमुखी साहू हेल्थकेयर शिक्षक के मार्गदर्शन में स्वंय सेवक हेल्थकेयर के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन ,चित्रकला के माध्यम से माहवारी स्वच्छता अभियान जनजागरूकता चलाया। प्राचार्य संरक्षक चंद्राणी सोम ने बताया किमाहवारी (पीरियड्स) हर किशोरी और महिला के जीवन का एक प्राकृतिक जैविक चक्र है। समाज में लंबे समय से इसे लेकर झिझक, अंधविश्वास और जागरूकता की कमी रही है। परिणामस्वरूप अनेक लड़कियाँ और महिलाएँ माहवारी के दौरान अस्वच्छता के कारण विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त हो जाती हैं।माहवारी के समय यदि स्वच्छता का ध्यान न रखा जाए तो महिलाओं को संक्रमणऔर यहाँ तक कि गर्भधारण से संबंधित जटिलताएँ भी हो सकती हैं। स्वच्छता अपनाने से महिलाएँ स्वस्थ रहती हैं, आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई-लिखाई और कार्य कर पाती हैं। चंद्रमुखी साहू हेल्थकेयर शिक्षक ने बताया कि माहवारी स्वच्छता के उपायस्वच्छ और सुरक्षित सेनेटरी नैपकिन हर 4-6 घंटे में नैपकिन या कपड़ा बदलना नियमित सफाई करना और हमेशा सूखा एवं स्वच्छ रखना।उपयोग किए गए सेनेटरी पैड या कपड़े को सही तरीके से निस्तारित करना।  संतुलित आहार और पर्याप्त आराम लेना। जागरूकता और शिक्षा की आवश्यकता माहवारी को लेकर अभी भी समाज में अनेक मिथक और भ्रांतियाँ हैं। बहुत-सी किशोरियाँ जानकारी के अभाव में अस्वच्छ तरीकों का प्रयोग करती हैं। विद्यालयों में माहवारी स्वास्थ्य शिक्षा, गाँवों और कस्बों में जनजागरूकता अभियान, तथा सरकार द्वारा मुफ्त या सस्ती दरों पर नैपकिन उपलब्ध कराना आवश्यक है। माहवारी स्वच्छता केवल स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा नहीं, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण से भी जुड़ा हुआ विषय है। जब तक हम माहवारी को सामान्य प्रक्रिया मानकर खुले रूप से इस पर बात नहीं करेंगे और स्वच्छता संबंधी साधन हर लड़की और महिला तक नहीं पहुँचाएँगे, तब तक “स्वस्थ भारत” और “सशक्त नारी” का सपना अधूरा रहेगा। माहवारी स्वच्छता जनजागरूकता अभियान में स्वंय सेवक हेल्थकेयर विद्यार्थी पायल, अनुष्का, स्वाति, देविका,अंकिता, भूमिका, सुलेखा,ज्योति, अफसाना रूखसाना, सोनिया, सोनम, मनोरमा, तृप्ति इत्यादि ने माहवारी स्वच्छता जनजागरूकता अभियान चलाया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment