नैला। मामले का विवरण इस प्रकार है कि चौकी नैला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़सरा के शराब दुकान का दिनांक 18.05.2025 की दरमियानी रात्रि में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा ताला तोड़कर दिवाल उखाड़ कर लाकर को तोड़कर शराब बिक्री का नगदी रकम 2,42,190/- रुपए को लाकर सहित चोरी कर ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर चौकी नैला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। दिनांक 13.09.2025 को सायबर टीम एवं नैला पुलिस द्वारा पूर्व में नैला क्षेत्र के व्यापारी से 10 लाख रुपए की उठाईगिरि के मामले में पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी (1) मुकेश सूर्यवंशी निवासी नैला वार्ड नं. 02 चौकी नैला एवं नितेश पंडित उर्फ विक्की निवासी अमोरा थाना मुलमुला के द्वारा बोड़सरा के शराब दुकान का ताला तोड़कर लाकर में रखे नगदी रकम को चोरी कर ले जाना कबुल किये थे। आरोपी मुकेश सूर्यवंशी के द्वारा बोड़सरा शराब दुकान से दुकान मे रखे लाकर को अपने साथीयो के साथ नैला स्थित बड़ी नहर मे ले जाकर तोड़फोड़कर उक्त नगदी रकम को निकालना तथा लाकर को नहर मे फेकना बताया था जिसे माननीय न्यायालय से आज दिनांक को पुलिस रिमाण्ड् पर लेकर उसके निशादेही पर नैला स्थित बड़ी नहर से बरामद कर जप्ती किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक विनोद जाटवर चौकी प्रभारी नैला, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, जगदीश प्रसाद अजय, आरक्षक संतोष रात्रे, ओमप्रकाश कर्ष, डिकेश्वर साहू, चंद्रशेखर कंवर, एवं चौकी नैला स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




