फिंगेश्वर नगर की धरोहर कहे जाने वाले सरार 15 सालों बाद आज फिर मूर्त रूप ले रहे हैं – दीपक श्रीवास

SHARE:

नगर का विकास मेरी पहली प्राथमिकता – राजेंद्र सूर्यवंशी

फिंगेश्वर। नगर पंचायत फिंगेश्वर की पहचान और ऐतिहासिक धरोहर कहे जाने वाले सरार को एक नई जिंदगी मिली है। पिछले 15 वर्षों से कूड़ा-कचरा और विदेशी जलकुंभी के कब्जे में दम तोड़ चुकी यह धरोहर अब फिर से संवरने लगी है। लाखों की स्वीकृति और बजट के बावजूद जहां पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधि असफल रहे, वहीं वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी और उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास के नेतृत्व में सिर्फ छह महीनों में यह असंभव कार्य संभव हो सका।

नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ की नीति पर चलते हुए स्वयं निगरानी की, हर स्तर पर पारदर्शिता बरती और स्थानीय पार्षदों के साथ मिलकर जलकुंभी हटाकर सरार को स्वच्छ रूप में पुनर्जीवित किया। यह न सिर्फ नगर की स्वच्छता की दिशा में एक बड़ी पहल है, बल्कि नगरवासियों के लिए भी गर्व का विषय बन गया है।

उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास ने कहा, “सरार फिंगेश्वर की धरोहर है। इसे फिर से जीवंत करना हमारे लिए गौरव का विषय है।” वहीं, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी ने कहा, “नगर का समग्र विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। अभी यह तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में नाली, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कर फिंगेश्वर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर के रूप में पहचान दिलाना हमारा लक्ष्य है। नगरवासियों के सहयोग से यह सपना जरूर पूरा होगा।”

नगरवासियों ने सरार की साफ-सफाई और पुनः निर्माण पर खुशी जाहिर की है और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पूरी टीम की खुले दिल से सराहना की है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment