सावन के अंतिम सोमवार को कुलेश्वर महादेव त्रिवेणी संगम में कांवरियों को किया गया प्रसाद वितरण

SHARE:

कांग्रेस नेता योगेश साहू ने साथियों संग शिवभक्तों की सेवा कर मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

धमतरी /मगरलोड-: सावन मास के अंतिम सोमवार को आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ा लोमष ऋषि आश्रम स्थित कुलेश्वर महादेव प्रांगण (त्रिवेणी संगम) में। इस पावन अवसर पर कांग्रेस नेता एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता योगेश साहू अपने साथियों भोला देवांगन, ईश्वर साहू, तोषण देवांगन, लालजी टोडर, नीलकंठ साहू, खुमान निषाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कांवड़ियों और शिवभक्तों को प्रसाद वितरण कर पुण्य का कार्य किया।

त्रिवेणी संगम पर पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने परिवार और समाज के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर योगेश साहू ने स्वयं प्रसाद वितरण कर शिवभक्तों की सेवा की और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की खुशहाली, शांति और स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा, “श्रावण मास केवल पूजा-पाठ का महीना नहीं, बल्कि समाज सेवा और भक्ति से जुड़ने का भी अवसर है। हमारे क्षेत्र में आस्था का यह केंद्र वर्षों से लोगों की श्रद्धा का प्रतीक रहा है। इस पावन स्थल पर आकर सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

इस अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं ने योगेश साहू व उनकी टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की। कुलेश्वर महादेव धाम में दिनभर भजन, कीर्तन, पूजा-अर्चना और कांवड़ यात्रा का माहौल भक्तिभाव से सराबोर रहा।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment