लचकेरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की जयंती

SHARE:

फिंगेश्वर-:कलार समाज परिक्षेत्र फिंगेश्वर के आश्रित ग्राम लचकेरा में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की जयंती हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन के समापन पर सामाजिक भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रमुख ललित कुमार सिन्हा की अगवानी में शोभायात्रा के साथ हुई। इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलार समाज परिक्षेत्र फिंगेश्वर के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा ने समाज की एकता, संगठन और विकास पर जोर देते हुए आपसी भाईचारे एवं सहयोग को समाज की प्रगति का आधार बताया। वहीं कोषाध्यक्ष एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन गुरुजी ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव तथा माता बहादुर कलारिन की गौरवगाथा का प्रभावशाली वर्णन किया। महिला मंच अध्यक्ष धनेश्वरी सिन्हा ने सामाजिक संगठन, संस्कार, संस्कृति और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शिक्षक कलाराम सिन्हा ने किया। इस अवसर पर मंडलेश्वर ओमप्रकाश सिन्हा, सचिव राजकुमार सिन्हा, हुकुम लाल सिन्हा, दुर्गाराम सिन्हा, चेतन सिन्हा, नरोत्तम सिन्हा, रामआसरा सिन्हा, लखन सिन्हा, केशव सिन्हा, मनोज सिन्हा, हेमलता सिन्हा, लक्ष्मी सिन्हा, परेमा सिन्हा, सफरी सिन्हा, सुशीला सिन्हा सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। आयोजन ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई