बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली दिवाली होगी खास

SHARE:

बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली दिवाली होगी खास

छतीसगढ़ /बस्तर –:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर पहुंचेंगे। यहां वे देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाएंगे। नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलकर शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ रहे बस्तर के लिए प्रधानमंत्री का यह दौरा खास महत्व रखता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने बस्तर दौरे की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर वे बस्तर जा रहे हैं और वहां देश के बहादुर सुरक्षा जवानों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने जवानों के बलिदान, त्याग, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करने की बात कही है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने बस्तर में आए बदलाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कभी नक्सलवाद का प्रभाव था, वहां आज विकास की बयार बह रही है। यह बदलाव बस्तर में शांति और विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों को दर्शाता है।

गौरतलब है कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बीच बस्तर में शांति की उम्मीद मजबूत हुई है। ऐसे माहौल में प्रधानमंत्री का जवानों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाना सुरक्षा बलों के मनोबल को बढ़ाने के साथ देशभर में बस्तर की बदलती तस्वीर का संदेश भी देगा।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर बस्तर में खास उत्साह देखा जा रहा है। वीर जवानों के साथ दीपावली मनाने का उनका निर्णय उन सुरक्षाकर्मियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जो कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति के लिए लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई