गरियाबंद पुलिस का बड़ा एक्शन: गांजा एवं नशीलीं गोलियों के ऊपर चला पुलिस का बुलडोजर 12 प्रकरण में जब्त माल क़ो किया नष्ट
सिलतरा नारकोटिक डिस्पोजल सेंटर में विधि पूर्वक हुई कार्रवाई, जिले के 11 गांजा और 1 नशीली टेबलेट के प्रकरण शामिल
गरियाबंद। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के तहत गरियाबंद पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में जब्त किए गए 1 क्विंटल 64.919 किलोग्राम गांजा और 50 नग नशीली टेबलेट का विधि पूर्वक नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई 18 सितंबर 2026 को नारकोटिक डिस्पोजल सेंटर, सिलतरा रायपुर में ड्रग्स डिस्पोजल समिति के समक्ष की गई।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण कुमार उइके एवं पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। इसके लिए डीसीबी/डीसीआरबी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक टूकान लाल नवरत्न को नामांकित किया गया था।
पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 12 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों को नष्टीकरण के लिए सिलतरा भेजा गया था। इनमें 11 प्रकरण गांजा से संबंधित थे, जबकि 1 प्रकरण नशीली टेबलेट का था।
गांजा के प्रकरणों में सिटी कोतवाली गरियाबंद का 1, मैनपुर के 2, देवभोग के 2, पाण्डुका का 1, राजिम के 2 और फिंगेश्वर के 3 प्रकरण शामिल हैं। इन सभी प्रकरणों में जब्त कुल 1,64,919 किलोग्राम यानी 1 क्विंटल 64.919 किलो गांजा का नष्टीकरण किया गया।
वहीं, थाना पाण्डुका के एक प्रकरण में जब्त 50 नग नशीली टेबलेट को भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।
पुलिस ने बताया कि जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत नारकोटिक डिस्पोजल सेंटर सिलतरा रायपुर में किया गया।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




