सोशल मीडिया पर अभद्र व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस की बैठक में कड़ी निंदा

SHARE:

सोशल मीडिया पर अभद्र व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस की बैठक में कड़ी निंदा

टिकेश साहू के आवेदन पर ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित, जांच कमेटी गठित कर दोषियों पर संगठनात्मक कार्रवाई के संकेत

गरियाबंद /फिंगेश्वर-: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम की महत्वपूर्ण बैठक आज विश्रामगृह, राजिम में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल, गरियाबंद जिला प्रभारी एवं पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम अध्यक्ष रूपेश साहू, फिंगेश्वर ब्लॉक प्रभारी रमेश शर्मा, सह-प्रभारी पन्नालाल ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी टिकेश साहू द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर सोशल मीडिया में कथित रूप से किए गए अभद्र पोस्ट, आपत्तिजनक व्यवहार एवं उससे उत्पन्न विवाद को गंभीरता से लेते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों ने सर्वसम्मति से कड़ी निंदा प्रस्ताव पारित किया।

बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि सोशल मीडिया संगठन की आवाज और विचारों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी या संगठन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला अभद्र अथवा आपत्तिजनक व्यवहार स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच कमेटी गठित करने तथा जांच के आधार पर संगठनात्मक स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई करने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि संगठनात्मक अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी शिकायत पर तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता, अनुशासन और आपसी सम्मान बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि व्यक्तिगत विवादों को सोशल मीडिया पर ले जाकर संगठन की छवि प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को संगठन गंभीरता से लेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से डी.के. ठाकुर, विकास तिवारी, गजेंद्र साहू, सुनील तिवारी, रामगुलाल साहू, कुलेश्वर साहू, चेतन सिन्हा, गोविंद कहार, डोंगर सिंह मरकाम, जितेंद्र साहू, डॉ. रमेश साहू, डॉ. राजेंद्र साहू, शेखर साहू,खिलेश साहू, दुर्गा प्रसाद सिन्हा, तेजेश यदू, मनोज सोनवानी, राजऋषि टंडन, रामू राम तारक, सुंदर साहू, राकेश मांड्रे, अशोक निर्मलकर, दुष्यंत साहू, थनेश्वर बंजारे, वेदराम ध्रुव, शिवम सिन्हा, दीपक आंडे, रामकुमार साहू, वासुदेव यादव, खेमराज सिन्हा, ईश्वरी साहू, किशुन साहू, चिमनलाल साहू, छगन रात्रे, कुंजलाल निषाद, विष्णु मोहन मंडले, देवेंद्र साहू, रामदास भारती, चंपू मारकंडे, मनोहर कुंजे, शिवा मांड्रे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संदेश स्पष्ट रहा—कांग्रेस संगठन में विचारों की असहमति हो सकती है, लेकिन अभद्रता, व्यक्तिगत आक्षेप और संगठनात्मक गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment