खुटेरी स्कूल में साइबर जागृति अभियान: पुलिस ने बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने के बताए तरीके

SHARE:

खुटेरी स्कूल में साइबर जागृति अभियान: पुलिस ने बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने के बताए तरीके

फिंगेश्वर-: डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से फिंगेश्वर थाना पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटेरी में साइबर जागृति अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए इससे बचाव के उपाय बताए।

फिंगेश्वर थाना प्रभारी जयप्रकाश नेताम अपने स्टाफ के साथ विद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। पुलिस ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालय खुटेरी के करीब 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की सदस्य लता साहू, अन्नपूर्णा विश्वकर्मा, प्रभारी प्राचार्य याचना जोशी, प्रधान पाठक गुलाबचंद साहू सहित विद्यालय के शिक्षक संतोष ठाकुर, अश्विनी श्रीवास, अनिल बर्रे, मोहन लाल तारक, अर्चना शर्मा, सरिता जोल्हे, चुमेश्वर वर्मा, ऋषिवल्लभ सेन, हरीश टांडे तथा गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पुलिस ने विद्यार्थियों से साइबर अपराध के प्रति स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment