ब्रेकिंग न्यूज़ राजिम-नयापारा नेहरू घाट में नहाने के दौरान महानदी में लापता हुआ युवक, इंदिरा मार्केट का निवासी; स्थानीय लोग और पुलिस तलाश में जुटे

SHARE:

राजिम/नयापारा -:नयापारा के नेहरू घाट (सब्जी मार्केट के पीछे) शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। महानदी में नहाने के दौरान एक युवक तेज बहाव में लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लापता युवक की पहचान प्रदीप कश्यप (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नयापारा के इंदिरा मार्केट का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रदीप अपनी पत्नी के साथ नेहरू घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में लापता हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

 

रायपुर से गोताखोरों की टीम को सूचना दे दी गई है और उनके घटनास्थल पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। टीम के पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

 

मुख्य बिंदु

 

🔴 नेहरू घाट पर नहाने के दौरान युवक महानदी में लापता

 

🔴 लापता युवक की पहचान प्रदीप कश्यप (लगभग 35 वर्ष) के रूप में

 

🔴 युवक नयापारा के इंदिरा मार्केट का निवासी

 

🔴 पत्नी के साथ नहाने गया था युवक

 

🔴 पुलिस और स्थानीय लोग खोजबीन में जुटे

 

🔴 रायपुर से गोताखोरों की टीम पहुंचना बाकी

 

🔴 युवक का अब तक कोई सुराग नहीं

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment