गरियाबंद पुलिस की बड़ी पहल: नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन के दो वर्ष पूरे

SHARE:

न्यायिक अधिकारियों ने पुलिस को दिए अहम दिशा-निर्देश

 

गरियाबंद-:देश में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने की।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गंगा पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खुशबू जैन तथा एडीपीओ शीतल दुबे, विकाश टोप्पो और प्रवीण बेलोदिया उपस्थित रहे। न्यायिक अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों और विवेचकों को नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीकी साक्ष्यों के संग्रहण, विवेचना की गुणवत्ता तथा समयबद्ध कार्रवाई के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।कार्यशाला का उद्देश्य नए कानूनों के व्यावहारिक क्रियान्वयन की समीक्षा करना, न्यायपालिका और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, विवेचना में आने वाली तकनीकी चुनौतियों का समाधान करना तथा आम जनता को त्वरित और प्रभावी न्याय सुनिश्चित करना रहा।इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन, एफआईआर, गवाहों के बयान और जब्ती की कार्रवाई में निर्धारित समय-सीमा के पालन, मानवाधिकारों के संरक्षण तथा त्रुटिहीन केस डायरी और चार्जशीट तैयार करने पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने न्यायिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को नए कानूनों का पूर्णतः पालन करने और पुलिस व्यवस्था को अधिक आधुनिक, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण कुमार उईके, डीएसपी लितेश सिंह, एसडीओपी निशा सिन्हा, एसडीओपी ओम प्रकाश कुजूर, डीएसपी गरिमा दादर, डीएसपी गोपाल वैश्य सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, विवेचक एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment