महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने देवभोग गाड़ा समाज में महिला प्रकोष्ठ का गठन, शुक्रवारी नागेश बनीं अध्यक्ष

SHARE:

देवभोग। विकासखंड गाड़ा समाज देवभोग के नव निर्वाचित अध्यक्ष शेषनारायण सोनवानी की दूरदर्शी सोच और समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ विकासखंड गाड़ा समाज देवभोग का गठन किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज के विकास की प्रेरक शक्ति भी है। समाज को शिक्षित, संस्कारित और समृद्ध बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

इसी उद्देश्य को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार के बाद विभिन्न गांवों की जागरूक एवं समाजसेवी महिलाओं की उपस्थिति में सचिव यशवंत कुमार बघेल के सफल संचालन तथा समाजजनों की सर्वसम्मति से महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

 

गठन के दौरान श्रीमती लक्ष्मी उमेश डोंगरे को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी का दायित्व सौंपा गया, जबकि सुश्री शुक्रवारी नागेश (बाड़ीगांव) को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में दायित्वों के निर्वहन एवं चारों दिशाओं में सामाजिक गतिविधियों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए श्रीमती लिभादी बघेल (खुटगांव), शांतिबाई जगत (लदरा), रश्मिता बघेल (भतराबाहली) एवं मीनाक्षी बेमाल (कुम्हड़ई कला) को उपाध्यक्ष बनाया गया।

 

इसके अलावा श्रीमती तुलसी प्रधान (सरगीगुड़ा) को सचिव, श्रीमती सीता प्रधान (सुकलीभाटा) एवं ममता बघेल (मुंगिया) को सहसचिव, श्रीमती जसोवंती डोंगरे (सागौनभाड़ी) को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती गौरीबाई सोनवानी (सुपेबेड़ा) को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

महिला प्रकोष्ठ के सफल संचालन के लिए कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उर्मिला सोनवानी, भूमिसुता सोनवानी, विलास बघेल, जोसोवंती बघेल, भाग्यश्री प्रधान, दुर्गा सोना, सपना सोना, उमरती बघेल, रेखा महांती, गीता बघेल एवं विनीता महांती को मनोनीत किया गया।

 

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ के गठन से महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में अधिक अवसर मिलेगा तथा समाज के विकास और संगठन को नई मजबूती प्राप्त होगी। नवगठित महिला प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को अध्यक्ष शेषनारायण सोनवानी, सचिव यशवंत कुमार बघेल, कोषाध्यक्ष दिगम्बर स्वर्ण, संरक्षक शेखर सोनवानी, अनामो बघेल, उपाध्यक्ष मानसिंह दुर्गा, निराकार डोंगरे, प्रवक्ता लैबानो सोना, विधि प्रकोष्ठ अरुण सोनवानी सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment