डांगनबाय में गूंजा सुशासन का शंखनाद: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य आयोजन

SHARE:

छुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम डांगनबाय ग्राम पंचायत हरदी में एक बेहद गरिमामय और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा छुरा मंडल द्वारा आयोजित इस उत्सव में विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया गया।

यह पूरा कार्यक्रम महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिंदु सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल नेतृत्व महिला मोर्चा छुरा मंडल की ऊर्जावान अध्यक्ष चित्रारेखा ध्रुव ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने मंच से अपनी बात रखी और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जमकर तारीफ की

केशरी ध्रुव भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने मंच को संबोधित करते हुए अपने बेहद चिरपरिचित, ऊर्जावान और खुशनुमा अंदाज में कहा—”आज केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार मिलकर विकास का एक ऐसा ‘डबल इंजन’ चला रही हैं, जिसकी रफ्तार देखकर हर नागरिक का चेहरा खुशी से खिल उठा है। दिल्ली से लेकर हमारे छत्तीसगढ़ के गांवों तक, विकास की नीतियां अब सीधे जनता के दिलों को छू रही हैं। चाहे वो महतारी वंदन योजना के तहत बहनों के खातों में आने वाली खुशहाली हो, या किसानों और गरीबों के जीवन को आसान बनाने के प्रयास हों। दोनों सरकारों की कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी, संवेदनशील और जनता को समर्पित है। जब नेतृत्व सच्चा होता है, तो हर तरफ खुशहाली का ऐसा ही सुंदर सवेरा आता है।”

तोकेश्वरी मांझी पूर्व जनपद अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी ने कहा

आज देश के हर गरीब और वंचित व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँच रही है। बीते 12 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उन्होंने नए भारत की नींव रखी है। केंद्र की योजनाएं अब केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर हर नागरिक का जीवन बदल रही हैं।”

लेखराज ध्रुवा कृषि सभापति, जिला पंचायत गरियाबंद

“महतारी वंदन योजना और उज्ज्वला योजना ने हमारी माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति और आर्थिक संबल देकर समाज में एक नया सम्मान दिया है। शौचालय निर्माण और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं ने महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। नारी शक्ति का उदय ही विकसित भारत का मुख्य आधार है।”

खोमन चन्द्राकर अध्यक्ष, भाजपा मंडल छुरा ने कहा

“मोदी सरकार अंत्योदय के संकल्प को पूरा कर रही है, यानी समाज के आखिरी व्यक्ति तक मदद पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आज ग्रामीण अंचल आत्मनिर्भर बन रहे हैं।”

इस उत्सव को और भी खास बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर कई सुंदर और रचनात्मक प्रस्तुतियां दी गईं।

पौष्टिक आहार प्रदर्शनी ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पौष्टिक व्यंजनों की एक सुंदर प्रदर्शनी लगाई गई। महतारी वंदन रंगोली महिलाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए महतारी वंदन विषय पर बेहद आकर्षक और संदेशपरक रंगोली बनाई, जिसे हर किसी ने सराहा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए शासकीय प्राथमिक शाला डांगनबाय के परिसर में अतिथियों और ग्रामीणों ने मिलकर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

मातृशक्ति का सम्मान और आभार

समाज में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली और गांव के विकास में योगदान देने वाली सम्मानित महिलाओं का मंच पर शाल और श्रीफल देकर विशेष सम्मान किया गया। इस गौरवमयी पल को देखकर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और मातृशक्ति उपस्थित रही।

कार्यक्रम का शानदार और कुशल संचालन मंडल महामंत्री रामलाल कुलदीप ने किया। कार्यक्रम के समापन पर छुरा महिला मंडल अध्यक्ष चित्रारेखा ध्रुव ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का सहृदय आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल की पदाधिकारी भगवती दीवान,यामिनी चंद्राकर,संगीता दीक्षित,रजनी लहरे,गरिमा ध्रुव,देवसीर सिन्हा,दिलेश्वरी जगत, संतोषी साहू,चंद्रिका धीवर, कामिनी यादव,कंचन सिन्हा, प्रिया साहू,शांति नागेश, वेदिका वासनिक, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामरतन साहू,गिरवर लहरे अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष छुरा,रुपनाथ बंजारे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष उप सरपंच संघ व उप सरपंच ग्राम पंचायत हरदी, सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

—————————–

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment