श्री सत्यनारायण महाप्रभु जी की मूर्ति स्थापना का 77वां वार्षिकोत्सव 19 जून को

SHARE:

नगर कंसारी समाज एवं मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में होंगे विविध आयोजन

नवापारा-राजिम। नगर के मूल निवासी कसेर (कंसारी) समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में भगवान श्री सत्यनारायण महाप्रभु जी की मूर्ति स्थापना का 77वां वार्षिकोत्सव 19 जून को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन का संचालन नगर कंसारी समाज एवं श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में 13 जून से सप्ताहभर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से भजन-कीर्तन के साथ नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 14 जून को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, जबकि 16 जून को महिला संगठन द्वारा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
समाज की सत्यनारायण शिक्षा समिति द्वारा 19 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य आयोजन के तहत 19 जून, शुक्रवार को प्रातः 7 बजे श्री सत्यनारायण महाप्रभु जी की भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं श्रद्धालु शामिल होंगे।
रात्रि 8 बजे से मंदिर परिसर में संकीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में प्रभु की आराधना करेंगे।
नगर कंसारी समाज एवं मंदिर समिति ने समाजजनों तथा श्रद्धालुओं से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment