रायपुर संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त, समाज के युवाओं में उत्साह
रायपुर/गरियाबंद-: सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ द्वारा समाज के सक्रिय, समर्पित एवं युवा नेतृत्वकर्ता श्री रामसिंग घृतलहरे को रायपुर संभाग उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के युवाओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। श्री रामसिंग घृतलहरे लंबे समय से सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं समाजहित के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे वर्तमान में भीम आर्मी गरियाबंद के जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे विधि (लॉ) की पढ़ाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं तथा सामाजिक एवं कानूनी क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। संगठन द्वारा उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सक्रियता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में रायपुर संभाग में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज की एकता, शिक्षा और विकास के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। नियुक्ति के पश्चात श्री रामसिंग घृतलहरे ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा युवाओं को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक उत्थान और समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।
सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने श्री घृतलहरे को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




