सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की मांगी कामना

SHARE:

सक्ती-:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शुक्रवार को सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड स्थित ग्राम ठठारी पहुंचकर ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विष्णु से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने मंदिर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थल क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार यहां स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा चौथी शताब्दी की मानी जाती है, जो इस मंदिर को विशेष ऐतिहासिक पहचान प्रदान करती है।

सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री साय लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

 

इसी क्रम में उन्होंने ग्राम ठठारी में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री रजत बंसल, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई