गरियाबंद-: जिला एनएसयूआई सचिव सुमंत मिरी सोनू ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम और किसानों को खाद की उपलब्धता में आ रही समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
सुमंत मिरी सोनू ने कहा कि एक ओर आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान की बजाय अन्य मुद्दों में व्यस्त दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्ग, मजदूरों और गरीब परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। खाद्य सामग्री, सब्जियों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों को भी खाद और कृषि सामग्री की उपलब्धता को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर खाद की कमी के कारण किसानों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है।
सुमंत मिरी सोनू ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार विदेश यात्राएं कर रहे हैं, लेकिन देश के भीतर महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में राहत देने, खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आम जनता को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और किसानों व आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जाएगी।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com



