विभाग तत्काल जांच कर लोगों को पानी उपलब्ध कराए – इंद्रजीत महाडिक
राजिम /फिंगेश्वर :- क्षेत्र के सुरसाबांधा, कुंडेल, कुरुषकेरा जैसे कई गावों मे नौटपा की भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांवों में हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चले जाने और कई जल स्रोतों के सूखने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक ने ग्रामीणों के हित में आवाज उठाते हुए संबंधित विभाग से तत्काल जांच कर लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
इंद्रजीत महाडिक ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। कई गांवों में हैंडपंप जवाब दे चुके हैं, वहीं कुएं और तालाबों का जलस्तर भी काफी नीचे पहुंच गया है। भीषण गर्मी में लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों तथा मवेशियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तत्काल प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर खराब हैंडपंपों की मरम्मत, टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति तथा वैकल्पिक जल स्रोतों की व्यवस्था करनी चाहिए। गर्मी के इस दौर में पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता की अनदेखी करना गंभीर विषय है।
जिला पंचायत सदस्य महाडिक ने कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। उन्होंने शासन से मांग की कि गांव-गांव में टीम भेजकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जाए और जहां पानी की अधिक समस्या है वहां प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आगे महाडिक ने शासन से मांग करते हुये कहा की वर्षा जल संचय पर विशेष ध्यान दे
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द राहत पहुंचाने की मांग करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पानी की समस्या ने दैनिक जीवन को प्रभावित कर दिया है। लोगों को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई आवाज के बाद जल्द ही समस्या का समाधान होगा।

इस पूरे मामले पर लोक स्वस्थ्य यंत्रिकी राजिम नवीन साहू ने कहा की जल जीवन मिशन मे विगत एक वर्षो से लगभग पेंडिंग है भुकतान नही होने पर ठेकेदार द्वारा काम रुका हुआ है विभाग द्वारा उन्हें नोटिस भेजा गया है जैसे ही भुकतान होता है काम चालू किया जायेगा.
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




