आधुनिक भारत के निर्माता और प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को पुण्यतिथि पर फिंगेश्वर नगर के कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

SHARE:

फिंगेश्वर/ देश के प्रथम प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी और आधुनिक भारत के शिल्पकार ‘चाचा नेहरू’ के नाम से लोकप्रिय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 27 मई फिंगेश्वर रेस्ट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नगर के कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी आधुनिक भारत के मुख्य वास्तुकार थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में देश की बागडोर संभाली और राष्ट्र की मजबूत नींव रखी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य,विज्ञान और भारी उद्योगों के क्षेत्र में जिन महान संस्थाओं (जैसे- IIT, AIIMS, और ISRO) की स्थापना की, वे आज भी देश को आत्मनिर्भरता और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रही हैं।”

श्री साहू ने कहा पंडित नेहरू जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि एक दूरदर्शी विचारक,लेखक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुटनिरपेक्ष आंदोलन के प्रणेता थे। उनका लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच में अटूट विश्वास था। बच्चों के प्रति उनका अगाध स्नेह था, इसीलिए उनके जन्मदिवस को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

उपस्थित नेताओं ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने और देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश बाछोर,जिला कांग्रेस महामंत्री कमल यदू हरिशंकर श्रीवास्तव अनिल चंद्राकर,सोशल मीडिया सह प्रभारी टिकेश साहू,करीम खान मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू सेक्टर अध्यक्ष मनोज सोनवानी, युवराज सिंन्हा,राजऋषि टंडन,छगन रात्रे,चिमनलाल साहू, लेख राम साहू,मिलाप राम साहू,तोजेशवर महाडि़क,भोला कोसरे,डोमार ध्रुव मंथिर साहू संजय साहू हेमंत साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई