गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.50 लाख के गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

गरियाबंद-:जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को लगातार दूसरी बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद पुलिस ने 33 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मारूति सुजुकी इक्को वाहन सहित कुल 20 लाख 08 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की मारूति सुजुकी इक्को वाहन क्रमांक UP-32-MK-6731 में अवैध गांजा लेकर देवभोग-मैनपुर मार्ग से गरियाबंद की ओर तस्करी की जा रही है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल रवाना कर भिलाई तिराहा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई।

 

जांच के दौरान संदिग्ध वाहन पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए वाहन को पकड़ लिया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम वीर बहादुर सिंह और शकील सिद्दीकी बताया, जो उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी हैं।

वाहन की तलाशी लेने पर अलग-अलग बैगों में खाकी रंग के टेप से लिपटे 7 पैकेट बरामद हुए। गवाहों के समक्ष तौल करने पर कुल 33 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा एक मोबाइल फोन एवं मारूति सुजुकी इक्को वाहन को जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 20 लाख 08 हजार रुपये आंकी गई है।

 

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई