प्रोटोकॉल उल्लंघन पर पंचायत सचिव निलंबित

SHARE:

सुशासन तिहार के मंच संचालन में लापरवाही पड़ी भारी, जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया आदेश

गरियाबंद। सुशासन तिहार 2026 के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के मामले में जिला पंचायत गरियाबंद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत कोसमखूंटा/बोरसी के सचिव कोमल राम साहू को निलंबित कर दिया है।

जिला पंचायत कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरा में 11 मई 2026 को आयोजित विशेष शिविर में मंच संचालन के दौरान विभागीय प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी थी। मामले को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के विपरीत मानते हुए यह कार्रवाई की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा जारी आदेश में सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय जनपद पंचायत फिंगेश्वर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

आदेश में आगे ग्राम पंचायतों के अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। लचकेरा के सचिव रेवाराम छेदी को कोसमखूंटा का अतिरिक्त प्रभार तथा बिनौरी के सचिव करैया सिन्हा को बोरसी पंचायत का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

गौरतलब है कि इस मामले को लेकर पहले भी प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज थी और अब आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद कार्रवाई स्पष्ट हो गई है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई