नईदिल्ली । दुनिया की सबसे ऊंची चोंटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले 2 भारतीय पर्वतारोहियों की नीचे उतरते समय थकान से मौत हो गई। नेपाल अभियान संचालक संघ के महासचिव ऋषि भंडारी ने शुक्रवार को बताया कि दोनों पर्वतारोहियों की पहचान अरुण कुमार तिवारी और संदीप अरे के रूप में हुई है। भंडारी ने बताया कि दोनों पर्वतारोही शिखर से नीचे आते समय बुरी तरह थक गए थे और उनके गाइडों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद नहीं बचाया जा सका।
भंडारी ने बताया कि अरे ने बुधवार और तिवारी ने गुरुवार शाम लगभग 5.30 बजे शिखर पर चढ़ाई की थी। चढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों गुरुवार को शेरपा गाइडो के साथ उतर रहे थे, तभी हिलेरी स्टेप के पास बुरी तरह थक गए। शेरपा गाइडों ने उनको रात भर में बाल्कनी क्षेत्र से साउथ कोल तक पहुंचाया और उनकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे बच नहीं सके। उनकी मौत का सही समय स्पष्ट नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस पर्वतारोहण सत्र में अभियान के दौरान माउंट एवरेस्ट पर 3 नेपाली पर्वतारोहियों समेत 5 लोगों की मौत हो चुकी है। एक ब्रिटिश पर्वतारोही ने शुक्रवार को एवरेस्ट पर अपना ही रिकॉर्ड बेहतर किया और दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर अपनी 20वीं चढ़ाई पूरी की है। बुधवार को अरे समेत 3 भारतीय पर्वतारोहियों ने 8,848.86 मीटर ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की थी। अन्य 2 पर्वतारोही तुलसी रेड्डी पालपुनूरी और अजय पाल सिंह धालीवाल थे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




