कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी बेंचकर चर्चा में आए विक्रेता बिक्रम साओ को जान से मारने की धमकी मिल रही है। बिक्रम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार फोन और वीडियो कॉल आ रहे हैं, जिसमें उनकी दुकान पर बम विस्फोट करने और मारने की धमकी दी जा रही है। लगातार मिल रही धमकियों से बिक्रम और उनका परिवार बेहद चिंतित और भयभीत हो गया है।बिक्रम ने मीडिया को बताया, पाकिस्तान से फोन आ रहे हैं और मुझे बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं…मैंने उन्हें कुछ नहीं कहा, बस फोन काट दिया। फिर बांग्लादेश से फोन आया, जिसमें पूछा गया कि मैं जिंदा हूं या नहीं। वे लगातार परेशान कर रहे हैं। अज्ञात नंबरों से कॉल आ रहे हैं जिनमें गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है, जिसने जांच शुरू कर दी है।चुनाव प्रचार के दौरान 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी झाडग़्राम में जनसभा से लौटते समय सड़क किनारे बिक्रम के स्टॉल पर रुके और झालमुड़ी खाई थी। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और बाद में चुनाव के दौरान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई। मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों को साझा कर इसे चर्चित कर दिया। तभी से बिक्रम की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




