भक्तिमय माहौल में मनाई गई भगवान शनिदेव महाराज की जयंती, कलश यात्रा और भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

SHARE:

भक्तिमय माहौल में मनाई गई भगवान शनिदेव महाराज की जयंती, कलश यात्रा और भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

गरियाबंद /कोपरा :-ग्राम लोहरसी में भगवान शनिदेव महाराज की जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के साथ धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही गांव में धार्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें महिलाएं एवं श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर गांव की गलियों से जयकारों के साथ निकले। पूरे गांव में भक्ति गीतों और जय शनिदेव के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो उठा।

इसके पश्चात विधि-विधान से हवन-पूजन एवं विशेष आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान विशाल भोग-भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। संध्या आरती एवं प्रसादी वितरण के बाद श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। गांव में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।

जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रजीत महाडिक ने भगवान शनिदेव महाराज की जयंती पर अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान शनिदेव न्याय के देवता हैं, जो प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शनिदेव हमें सत्य, मेहनत, ईमानदारी और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। जीवन में अच्छे कर्म करने वाला व्यक्ति कभी भी शनिदेव की कृपा से वंचित नहीं रहता।

उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ग्राम लोहरसी में जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ शनिदेव जयंती मनाई जा रही है, वह गांव की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत के प्रसिद्ध शनि धाम शिंगणापुर में आज भी लोगों के घरों और दुकानों में दरवाजे नहीं लगाए जाते, क्योंकि वहां के लोगों की भगवान शनिदेव में अटूट आस्था है। लोगों का मानना है कि शनिदेव की कृपा से वहां चोरी या अन्य गलत कार्य नहीं होते। यह भगवान शनिदेव की न्यायप्रियता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इंद्रजीत महाडिक ने सभी श्रद्धालुओं से समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने का संदेश देते हुए भगवान शनिदेव से गांव व क्षेत्र के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान, इंद्रजीत महाडिक जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य नीता सोहन साहू, पूर्व पंचायत इंस्पेक्टर नूतन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कोपरा गोपी ध्रुव, माधो यादव, कोमल पटेल, नन्द कुमार साहू, चेतन यादव, कृष्णनू पटेल, कोमल ठाकुर, टीकू ध्रुव, लालू यादव, दूजलाल यादव, यमुना निषाद, अशोक निषाद, संतोष पटेल, हरीश यादव, खिलेश्वर साहू, नंदकुमार साहू, गिरवर यादव, रिपुसुधन निर्मलकर, सुशील साहू, हर्षवर्धन साहू, लक्की सोनकर, मनीष साहू, जनक साहू, बुधारू सेन, पुरानीक साहू, कमलेश कौशिक, मुकेश सेन, गुमान साहू, दीनदयाल टंडन, गिरधर साहू खेमचंद यादव, सहित महिलाएं और छोटे बच्चे व बड़े बुजुर्ग मौजूद रहे,

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई