
रायपुर-: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कोसला पहुंचे, जहां उन्होंने माता कौशल्या मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री के मंदिर परिसर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर सेवा समिति और ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान वित्त मंत्री O. P. Choudhary भी उनके साथ मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और परंपराएं प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मंदिर सेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को माता कौशल्या मंदिर का आकर्षक छायाचित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री के अचानक आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और स्थानीय नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




