पीएचई विभाग के ट्रक से टकराई बाइक: छुरा–राजिम मार्ग पर मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

SHARE:

पीएचई विभाग के ट्रक से टकराई बाइक: छुरा–राजिम मार्ग पर मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

🔴 शासन की गाड़ी बनी हादसे की वजह? 5 मिनट की दूरी… 20मिनट का इंतज़ार पुलिस और एंबुलेंस सेवा पर उठे सवाल

गरियाबंद | छुरा–राजिम मार्ग

जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी और इमरजेंसी सिस्टम पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार हादसे में शामिल वाहन कोई निजी ट्रक नहीं, बल्कि पीएचई विभाग (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) का ट्रक बताया जा रहा है।

👉 क्या है पूरा मामला?

पत्तियां निवासी चोवाराम पटेल अपने बेटे भरत पटेल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पीएचई विभाग के ट्रक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि चोवाराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा भरत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा।

👉 सरकारी ट्रक से हादसा—बढ़े सवाल

इस घटना में शामिल वाहन पीएचई विभाग का ट्रक होना कई सवाल खड़े करता है—

क्या सरकारी वाहन नियमों का पालन कर रहे हैं?

क्या ड्राइवर की लापरवाही या तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी?

क्या विभागीय निगरानी पूरी तरह फेल है?

👉 5 मिनट की दूरी, 20 मिनट की देरी

हादसा स्थल छुरा से मात्र 5 किलोमीटर दूर

इसके बावजूद पुलिस और एम्बुलेंस को पहुंचने में करीब 20मिनट लग गए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल भरत पटेल लंबे समय तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल पाई।

👉 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

सूचना के बावजूद पुलिस देर से पहुंची

एम्बुलेंस सेवा भी समय पर नहीं पहुंच सकी

इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की पोल खुलती नजर आई

👉 इलाज जारी, जांच शुरू

घायल भरत पटेल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

⚠️ बड़े सवाल

जब हादसा सरकारी ट्रक से हुआ, तो क्या जिम्मेदारी तय होगी?

5 किमी दूरी में 20मिनट क्यों लगे?

क्या समय पर मदद मिलती तो एक जान बच सकती थी?

यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की लापरवाही और जवाबदेही की कमी का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। अब देखना होगा कि इस मामले में पीएचई विभाग और प्रशासन पर क्या कार्रवाई होती है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment