ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट का उल्लंघन, वैक्सीन कोल्ड चेन में लापरवाही पर सख्त निर्देश
गरियाबंद-:जिले में संचालित “सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान के तहत आज स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने राजिम क्षेत्र में सख्त निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान शासकीय अस्पताल सीएचसी राजिम के वैक्सीन सेंटर और निजी यशोदा हॉस्पिटल से जुड़ी फार्मेसी यशोदा मेडिकल की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान यशोदा मेडिकल में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। टीम को यहां नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय में गड़बड़ी के साथ-साथ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट का उल्लंघन मिला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, वैक्सीन सेंटर की जांच में कोल्ड चेन में सुधार के निर्देश दिए गए। टीम ने वैक्सीन के सुरक्षित परिवहन के लिए आइस पैक और कैरियर बॉक्स का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने को कहा, साथ ही पावर बैकअप व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशनी राजपूत के नेतृत्व में होटल और रेस्टोरेंट की भी जांच की गई। टीम ने “शुद्ध आहार” थीम के तहत स्वच्छता और खाद्य मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




