नक्सल मुक्त गरियाबंद में डीजीपी का सरप्राइज दौरा: देवभोग तक पहुंचे, पुलिसिंग को दिया नया एक्शन प्लान

SHARE:

गरियाबंद-:छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त हो चुके गरियाबंद जिले में पहली बार पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग की जमीनी हकीकत को परखा। डीजीपी सीधे जिले के अंतिम छोर तक पहुंचे और पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे इलाकों का गहन दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले के सबसे दूरस्थ थाना देवभोग का भी आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां पुलिस अधिकारियों और जवानों को नक्सल मुक्त परिस्थितियों में नई चुनौतियों से निपटने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब फोकस केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वास और बेहतर सेवा देने पर होना चाहिए।

डीजीपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए आधुनिक पुलिसिंग, सतर्कता और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि नक्सल मुक्त क्षेत्र में शांति बनाए रखना और विकास के साथ तालमेल बैठाना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र कुमार पटेल, करण कुमार ऊके सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment