ट्रांसफर की धमकी देकर की लाखों की ठगी

SHARE:

बिलासपुर तोरवा थाना क्षेत्र में पदस्थ एक नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के साथ मोबाइल के जरिए ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। प्रार्थी लक्ष्मी साहू, जो रेलवे कालोनी में रहती हैं और सेंट्रल हॉस्पिटल बिलासपुर में नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने एक मोबाइल धारक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी के अनुसार, उन्हें 23 सितंबर 2025 को एक मोबाइल नंबरों से कॉल कर धमकाया गया कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनकी पदस्थापना छत्तीसगढ़ से बाहर नागपुर में कर दी जाएगी। इस धमकी से भयभीत होकर उन्होंने बताए गए मोबाइल नंबर पर फोन पे के मध्यम से 20,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इतना ही नहीं, इस ठगी के जाल में अन्य लोग भी फंस गए। कामनी नामक महिला ने 25,000 रुपये, मृदुला ने 50,000 रुपये और प्रीति ने 20,000 रुपये उक्त मोबाइल धारकों के खाते में ट्रांसफर किए। इस तरह आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से कुल लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तोरखा पुलिस ने मोबाइल नंबर के धारकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment