“बस बनी भीड़ का डिब्बा… नियम गए छुट्टी पर!”

SHARE:

बस बनी भीड़ का डिब्बा… नियम गए छुट्टी पर!”

गरियाबंद यातायात विभाग की सख्त कार्रवाई—ओवरलोड और परमिट उल्लंघन पर कसा शिकंजा

गरियाबंद -:जिले में यातायात पुलिस ने रायपुर–देवभोग मार्ग पर आज ऐसा शिकंजा कसा कि नियम तोड़ने वाले बस संचालकों की ‘ओवरलोड सवारी’ वाली चाल उजागर हो गई। यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते हुए बसों में ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरने और परमिट नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 4 यात्री बसों पर सख्त कार्रवाई करते हुए, कुल 6 बसों के खिलाफ मोटर यान अधिनियम के तहत 22,100 रुपये का चालान काटा गया।

जांच में सामने आया कि बसें अपनी निर्धारित क्षमता से ज्यादा यात्रियों को ढो रही थीं, साथ ही कई बसें तय रूट और टाइम-टेबल के खिलाफ संचालित हो रही थीं।

यातायात विभाग ने साफ कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि ओवरलोड वाहनों में यात्रा करने से बचें और किसी भी प्रकार की अनियमितता दिखे तो तुरंत शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

गरियाबंद में अब ‘ओवरलोड बसों’ का खेल ज्यादा दिन नहीं चलने वाला—क्योंकि यातायात विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment