5 करोड़ का ‘नशे का जखीरा’ राख में तब्दील…9 क्विंटल से ज्यादा गांजा जलाकर खत्म, ड्रग नेटवर्क को बड़ा झटका

SHARE:

महासमुंद । नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने 5 करोड़ से ज्यादा कीमत के गांजे को एक झटके में खत्म कर दिया, 17 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक महासमुंद के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने बेलसोंडा स्थित बालाजी प्लांट में भारी सुरक्षा के बीच 09 क्विंटल 99 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे का विधिवत नष्टीकरण किया, यह वही गांजा था जो जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज 18 एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त किया गया था, कार्रवाई पूरी तरह शासन की गाइडलाइन के अनुसार की गई और पहले हर पैकेट का भौतिक सत्यापन किया गया फिर पूरी प्रक्रिया के तहत इसे नष्ट किया गया, इस कार्रवाई में कोमाखान और बसना थाना के 7-7 प्रकरण, सिंघोड़ा के 2, सांकरा और पिथौरा के 1-1 प्रकरण शामिल रहे, दिलचस्प बात यह रही कि इन मामलों में 2 केस वर्ष 2025 के थे जबकि बाकी 16 केस वर्ष 2026 के थे, यानी हाल के महीनों में ही पुलिस ने लगातार कार्रवाई कर इस बड़े नशे के नेटवर्क पर चोट की थी, मौके पर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे, यह सिर्फ नष्टीकरण नहीं बल्कि नशे के कारोबारियों के लिए सख्त संदेश था कि अब बचने का कोई रास्ता नहीं, महासमुंद पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है—क्योंकि जब नशा जलता है, तभी समाज सुरक्षित बनता है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment