गरियाबंद-: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के अंतर्गत गरियाबंद जिले को बड़ी सौगात मिली है। जिले में 18.08 किलोमीटर लंबाई की 7 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर कुल 14 करोड़ 23 लाख 65 हजार रुपये की लागत आएगी।
इन सड़कों का भूमिपूजन 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्टर सभा कक्ष में वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विष्णु देव साय शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता विजय शर्मा करेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।प्रशासन के अनुसार, इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को बारहमासी सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
इन सड़कों का होगा निर्माण
छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार—
देवभोग विकासखंड: सुपेबेड़ा से परेवापाली (1.56 किमी) – ₹125.26 लाख
गरियाबंद विकासखंड:
मरदाकला से कारीडोंगरी (3.30 किमी) – ₹272.44 लाख रावनडिग्गी से सेम्हरा (2.71 किमी) – ₹185.11 लाख
मैनपुर विकासखंड:
मुड़गेलमाल से स्याहीडोंगरी (3.34 किमी) – ₹300.66 लाख भाठीगढ़ से भटगांव (0.86 किमी) – ₹64.73 लाख कोदोभांठ से साल्हेभांठ (2.49 किमी) – ₹205.72 लाख अड़गड़ी (जरहीडीह) से कोसमबुड़ा (3.82 किमी) – ₹269.63 लाख इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद जिले के दूरस्थ गांवों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




