बोरवेल में गिरे ‘भागीरथ का रेस्क्यू जारी, उज्जैन के बडऩगर में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 75 फीट पर लोकेट हुआ मासूम

SHARE:

उज्जैन । उज्जैन जिले के बडऩगर तहसील अंतर्गत ग्राम झालरिया में बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गुरुवार रात करीब 8-9 बजे हुए इस हादसे के बाद प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू एजेंसियां पूरी ताकत के साथ बच्चे को सकुशल बाहर निकालने में जुटी हैं।
एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 9 बजे से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बच्चा अपने परिजनों के साथ क्षेत्र में भेड़ चराने आया था, इसी दौरान खेलते-खेलते खुले बोरवेल में झांकने के दौरान वह अंदर गिर गया। एसपी के अनुसार, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने बच्चे को करीब 75 फीट गहराई पर लोकेट किया है। बोरवेल के अंदर कैमरा और विशेष उपकरण डाले गए हैं, जिनकी मदद से बच्चे की लगातार निगरानी की जा रही है और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए मौके पर 5 पोकलेन और जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। समानांतर रूप से बोरवेल के पास गड्ढा खोदकर टनल बनाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि वैकल्पिक रास्ते से बच्चे तक पहुंचा जा सके। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस बल और विभिन्न एजेंसियों की टीमें तैनात हैं और पूरे क्षेत्र को कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई