6 महीने से घर तोड़कर पीएम आवास की किस्त के लिए भटक रहे हितग्राही किराए में रहने मजबूर
फिंगेश्वर/पीएम आवास के हितग्राहियों को तत्काल किस्त देने की मांग करते हुए जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद पीएम आवास के हितग्राहियों को मकान बनाने किस्त की राशि नहीं मिली है सरकार पर भरोसा करके पीएम आवास बनने का सपना संजोए हजारों हितग्राहियों ने अपना कच्चा मकान को तोड़ दिया। अब स्थिति यह है की किस्त नहीं मिलने के कारण किसी के मकान का सिर्फ कालम डला है तो किसी के मकान 3 फीट तक ईंटों से जुड़ाई हो पाई है तो किसी का मकान छत ढलाई के लिए पैसा के कारण अटका हुआ है। जिसके कारण हजारों हितग्राही पिछले 6 महीने से किराए के मकान में रहने मजबूर है। डबल इंजन सरकार की मनमानी के कारण हो रहा है।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा डबल इंजन की सरकार पीएम आवास में अपनी उपलब्धि बताने मोदी के साथ फोटो लगाकर बड़ी-बड़ी विज्ञापन बोर्ड जगह-जगह लगाई है जबकि धरातल में पीएम आवास की किस्त के लिए हितग्राही भटक रहे हैं किस्त नहीं मिलने के कारण निर्माण का खर्चा बढ़ गया है। हितग्राही कर्ज लेकर मकान निर्माण करने एवं मजदूरों का पारिश्रमिक भुगतान करने मजबूर हैं सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए हवा हवाई दावों के बजाय किस्त का भुगतान तय समय में हो ऐसा सुनिश्चित करें जिन हितग्राहियों को विगत 6 महीने से एक भी किस्त नहीं मिला है उन्हें एक मुस्त पूरी राशि का भुगतान करें ताकि हितग्राही बारिश से पहले अपना मकान का निर्माण कार्य पूरा कराकर किराए के मकान से अपने घर में रहना शुरू कर सके सरकार की जवाबदेही है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




