फिंगेश्वर/नगर साहू संघ एवं ग्रामीण साहू समाज लालपुर द्वारा भक्ति और शक्ति की प्रतीक शिरोमणि माँ कर्मा की जयंती रविवार को माँ कर्मा माता की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस धार्मिक उत्सव में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता के जयकारों से पूरा परिसर गुंजयमान रहा।
पूजा-अर्चना और महाआरती से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का आरंभ माँ कर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ हुआ। उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक जन शामिल हुए। भक्तिमय भजनों के बीच वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।
प्रसाद में वितरित की गई भगवान जगन्नाथ की प्रिय ‘खिचड़ी’
जयंती के विशेष अवसर पर भगवान जगन्नाथ की प्रिय ‘खिचड़ी’ का भोग माँ कर्मा को लगाया गया। महाप्रसाद के रूप में इस खिचड़ी का वितरण उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और राहगीरों को किया गया, जिसे सभी ने बड़े चाव से ग्रहण किया।
प्रमुख जनों की गरिमामय उपस्थिति
इस गरिमामय धार्मिक आयोजन में नगर साहू संघ के संरक्षक कुंज बिहारी साहू जी नगर अध्यक्ष उमाशंकर साहू जी,सचिव टिकेश साहू जी उपाध्यक्ष मुकेश साहू जी कोषाध्यक्ष चिमनलाल साहू जी ग्रामीण अध्यक्ष दर्रीपार ठाकुर राम साहू जी,मिलाप राम साहू जी ग्रामीण अध्यक्ष लालपुर मनोहर साहू जी,मंथीर साहू जी, नीलकंठ साहू जी,हेमंत साहू जी,मनोहर साहू जी,भीषम साहू जी,गोविंद साहू जी,शिव साहू जी, डॉ परसराम साहू जी, प्रेमलाल साहू जी, वेदराम साहू जी,तूके राम साहू जी, विजय साहू जी, कुमार साहू जी, बिरजू राम साहू जी, लखन साहू जी, मन्नू साहू जी,सहित समाजिक जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




