“पीएससी में चयनित हुए रेवतीरमन साहू, अधीक्षक पद मिलने पर भेंडरी में खुशी की लहर”

SHARE:

प्राथमिक शाला भेंडरी के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी सहित शिक्षकों ने दी बधाई”
“मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत”
कोपरा ।छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (पीएससी) द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) पद पर चयनित होने पर ग्राम भेंडरी निवासी रेवतीरमन साहू पिता लक्ष्मीकांत साहू माता जनकनंदिनी साहू को क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से ग्राम भेंडरी सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी एवं विद्यालय के शिक्षकों ने रेवतीरमन साहू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी ने कहा कि रेवतीरमन साहू की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि यदि युवा पूरी निष्ठा और धैर्य के साथ अपने लक्ष्य की ओर प्रयास करते हैं तो सफलता अवश्य मिलती है। रेवतीरमन साहू ने अपने परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़े पदों पर पहुंचकर समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।इससे पूर्व गरियाबंद जिला में पटवारी पद पर चयनित होकर सेवा दे रहे है।विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के रूप में रेवतीरमन साहू अपने दायित्वों का ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करेंगे तथा बच्चों के संरक्षण, देखभाल और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इन लोगों ने दी बधाई:
प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी, विद्यालय के शिक्षकगण लालजी सिन्हा,टीकूराम ध्रुव, रेखराम निषाद ,प्रदीपकुमार साहू,तथा ग्राम भेंडरी के वरिष्ठ नागरिक पूर्व सरपंच गण सोमनाथ साहू, मोहनलाल साहू ,सरपंच श्रीमती तुलेश्वरी लीलाराम साहू,ऐलुराम साहू,पूर्व जनपद सदस्य चंदन साहू पोषण साहू, भूषण लाल साहू,कन्हैया ध्रुव, ढालसिंह ध्रुव ने बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई