फुलझर डैम के पास युवक फांसी पर लटका मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी

SHARE:

गरियाबंद /मैनपुर-:मैनपुर मुख्यालय के समीप स्थित फुलझर डैम मार्ग पर आज सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत और कौतूहल का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने डैम जाने वाले रास्ते पर एक अपाचे बाइक (वाहन क्रमांक OD 24 J 8424) सड़क किनारे खड़ी देखी। पास ही एक युवक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मैनपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। युवक की पहचान आलेख चरण भक्त (पिता – कृष्ण चंद्र भक्त), निवासी बड़ाभरंडी, जिला नबरंगपुर, ओडिशा के रूप में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, युवक के परिजनों द्वारा ओडिशा राज्य के संबंधित थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। ऐसे में युवक का शव मैनपुर कला के फुलझर डैम मार्ग पर मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

इस घटना से मैनपुर कला सहित आसपास के क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई