बहुत-बहुत धन्यवाद विष्णुदेव साय धमतरी जिले में एक स्कूल नहीं बल्कि 17 नई शराब दुकान खोले जाने पर..योगेश 

SHARE:

कांग्रेस नेता एवं युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश साहू ने विष्णुदेव साय सरकार को धन्यवाद दिया है उन्होंने कहा है कि राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर है इसलिए शराब के माध्यम से राजकोष में धनराशि जमा होगा और राज्य अच्छे से चलेगा क्योंकि इस सरकार का मकसद राज्य के लोगों को शराबी बनाना है ना कि एक स्कूल खोलकर शिक्षित बनाना चौंकाने वाला एवं गैर जिम्मेदराना बजट को लाकर एक बार फिर भाजपा के साथ सरकार ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ और सिर्फ शराब हितैषी है..

प्रदेश में बढ़ते अपराध को रोकने की बजाय उन्हें और मजबूत करने के लिए धमतरी जिला में अब 17 नए शराब दुकान खोले जाने योगेश साहू ने विरोध जताया और उन्होंने कहा कि अब अपराध जिला के नाम से जाना जाएगा क्योंकि पहले से ही जहां पर चोरी हत्या डकैती बलात्कार जैसी अपनी घटनाएं धमतरी जिले में घटना अब सामान्य सी हो गई है इन घटनाओं में अब बढ़ोतरी होगी क्योंकि इस सरकार की नियत ही यही है की अपराध ज्यादा से ज्यादा बड़े क्योंकि जो सरकार शिक्षा से ज्यादा नशा को महत्व देता हो वह सरकार कभी किसी की भला नहीं चाह सकता यह सरकार अब लोगों के दिल दिमाग से उतर चुकी है अब जनता ने मन बना लिया है कि आने वाले समय में इस नशीली शराबी अपराध को समर्थन करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है..

यह छत्तीसगढ़ की आम जनता को दुख तकलीफ निराशा एवं हताश करने वाली बजट है…

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई