50.66 लाख क्विंटल में से सिर्फ 29 लाख का उठाव, बफर लिमिट से 6 गुना ज्यादा धान जमा
गरियाबंद-:जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान के उठाव में भारी सुस्ती और अव्यवस्था सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। कुल 50.66 लाख क्विंटल धान की खरीदी के बावजूद अब तक केवल 29 लाख क्विंटल का ही उठाव हो पाया है। हालत यह हो गई कि खरीदी केंद्रों में तय बफर लिमिट से छह गुना अधिक धान जमा हो गया और कई केंद्रों पर जाम जैसी स्थिति बन गई।धान उठाव में लगातार देरी को लेकर समितियों द्वारा कई बार अधिकारियों को पत्र लिखकर स्थिति सुधारने की मांग की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से किसानों और समिति प्रबंधकों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। केंद्रों में धान का अंबार लगने से नए स्टॉक के लिए जगह की कमी होने लगी थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने नाराजगी जताई और शासन को प्रतिवेदन भेजा। इसके बाद 18 फरवरी की देर रात आदेश जारी कर मार्कफेड के जिला विपणन अधिकारी (DMO) किशोर चंद्रा को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर कबीरधाम स्थानांतरित कर दिया गया।इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि गरियाबंद में काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों के हित और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन अब सख्ती के मूड में है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




