अब गांवों के सेप्टिक टैंकों की सफाई होगी आसान
नगर पालिका-ग्राम पंचायत समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलेगी सुविधा
गरियाबंद -:स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गरियाबंद जिले ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। विकासखंड गरियाबंद के ग्राम पंचायत डोंगरीगांव एवं इसके आश्रित गांवों में नवनिर्मित फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की उपस्थिति में सेप्टिक टैंकों से निकाले गए स्लज (अपशिष्ट) को वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत ट्रीटमेंट के लिए प्लांट में डाला गया, जिससे इसकी कार्यप्रणाली का सफल प्रदर्शन भी हुआ।
यह अत्याधुनिक प्लांट शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके संचालन को और व्यवस्थित बनाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके तहत नगर पालिका के डी-स्लज वाहन का उपयोग अब नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीणों को समय पर और व्यवस्थित सफाई सुविधा प्राप्त होगी।
प्लांट शुरू होने के बाद सेप्टिक टैंक का स्लज अब वैज्ञानिक तरीके से निपटाया जाएगा, जिससे भूमिगत जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी और अपशिष्ट के खुले में निस्तारण से होने वाली बीमारियों पर भी रोक लगेगी। फिलहाल नगर पालिका का वाहन सेवाएं दे रहा है, वहीं जल्द ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को अपना स्वयं का डी-स्लज वाहन मिलने से यह सुविधा और अधिक सुलभ, सस्ती और तेजी से उपलब्ध होगी।
यह एफएसटीपी प्लांट न सिर्फ गरियाबंद जिले की स्वच्छता रैंकिंग को नया आयाम देगा, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से एक सुरक्षित और टिकाऊ मॉडल भी प्रस्तुत करेगा। शहर और गांव के संयुक्त सहयोग से तैयार यह व्यवस्था अन्य जिलों के लिए
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




