समय पर इलाज नहीं मिलने से आश्रम छात्र की दर्दनाक मौत, अधीक्षक पर लापरवाही के आरोप
गरियाबंद/मैनपुर-:आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा में अध्ययनरत एक छात्र की समय पर इलाज नहीं मिलने से हुई दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना के बाद आदिवासी समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार सुबह 8 बजे से मैनपुर स्थित नेशनल हाईवे 130C (NH36) पर चक्काजाम कर दिया गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आश्रम अधीक्षक राकेश साहू की लापरवाही के कारण छात्र को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी और उसकी जान चली गई। समाज के लोगों ने अधीक्षक को तत्काल बर्खास्त करने, उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज करने और मृत छात्र के पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि देने की मांग की है।
आंदोलन में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
चक्काजाम में जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, पूर्व सरपंच नोकेलाल ध्रुव, रामकृष्ण ध्रुव, नैनसिंह नेताम, महनसिंह, फडिन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, खेदु नेगी और टीकम कपिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
*प्रशासन अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात*
हाईवे जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों से बातचीत की कोशिश की जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजा घोषित नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
यह मामला अब प्रशासन की कार्यशैली और आश्रमों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




