गरियाबंद -: 01 फरवरी 2026 को ग्राम दुतकैया (खपरी), थाना राजिम, जिला गरियाबंद में सांप्रदायिक विवाद के चलते तनाव की स्थिति में आगजनी एवं तोड़-फोड़ की गंभीर घटना सामने आई, जिससे गांव में अशांति का माहौल बन गया।
घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत मजिस्ट्रेट जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी, राजिम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के दौरान घटना की परिस्थितियों, दोषियों की पहचान, जनहानि व संपत्ति क्षति का आकलन तथा सभी संबंधित तथ्यों की गहन समीक्षा की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घटना से जुड़ी किसी भी जानकारी वाले व्यक्ति 23 फरवरी 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी, राजिम में स्वयं उपस्थित होकर अथवा लिखित रूप में अपना बयान दर्ज कराएं। प्रशासन ने जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने का भरोसा दिलाया है।
प्रशासन ने नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए अफवाहों से दूर रहने और भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न करने का आग्रह किया है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




