चैन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

जतमई धाम दर्शन के दौरान महिला के गले से झपटी गई सोने की माला बरामद

गरियाबंद-:गरियाबंद जिले के थाना छुरा पुलिस ने झपटमारी (चैन स्नेचिंग) के एक गंभीर मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से झपटी गई सोने की माला भी बरामद कर ली गई है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 जनवरी 2026 को अनुज कुमार मांझी (40 वर्ष), निवासी काण्डेकेला, थाना अमलीपदर, अपनी मां श्रीमती लीलाबाई मांझी के साथ जतमई धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के दौरान दो अज्ञात महिलाओं ने उनकी मां के गले में पहनी लाल रंग की क्रिस्टल मोती माला में लगे तीन नग सोने की पत्ती (कीमत लगभग 35 हजार रुपये) को झपटकर फरार हो गईं।

 

इस संबंध में थाना छुरा में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर छुरा पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज की।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों—

मधु बाई पति मुकेश कुमार (35 वर्ष), निवासी डेरागढ़ डुमरपारा, थाना बाराद्वार, जिला जांजगीर-चांपा तथा

कामेश्वरी देढ़े पति सुरेन्द्र कुमार देढ़े (30 वर्ष), निवासी पीपरसत्ती, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा—

को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

 

आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में प्रयुक्त लाल रंग की क्रिस्टल मोती माला में लगे तीन नग सोने की पत्ती, जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये है, को गवाहों की मौजूदगी में जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मधु बाई के विरुद्ध जीआरपी थाना बिलासपुर में भी चैन स्नेचिंग का एक अन्य मामला दर्ज है।

 

इस पूरी कार्रवाई में थाना छुरा पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चैन स्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई