गरियाबंद-:जिले में समावेशी शिक्षा को नई गति देने जिला मिशन समन्वयक श्री शिवेश शुक्ला ने आज सभी बीआरपी और एपीसी की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) की पहचान, स्क्रीनिंग और UDISE+ पोर्टल में 100 प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि—“कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यही हमारा लक्ष्य है।”
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों की गहन स्क्रीनिंग जारी है। इसमें बच्चों की दृष्टि, श्रवण, शारीरिक गतिशीलता, बौद्धिक क्षमताओं, व्यवहारिक चुनौतियों और सीखने में आने वाली कठिनाइयों की विस्तृत जाँच की जा रही है।
श्री शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे का सतर्कता से परीक्षण कर, जिनमें किसी भी प्रकार की विशेष आवश्यकता पाई जाए, उनका डेटा तुरंत UDISE+ पोर्टल में दर्ज किया जाए। ये जानकारियाँ आगे बच्चों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं—
थेरपी
शिक्षण सामग्री
सहायक उपकरण
होम-बेस्ड लर्निंग
परिवहन भत्ता
आदि के प्रावधान में सीधा आधार बनेंगी।
मॉनिटरिंग टीमों को भी क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया है, ताकि निर्धारित समयसीमा में सभी प्रविष्टियाँ पूरी कराई जा सकें।
जिले में समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल एक बड़ा और प्रभावी कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा से मजबूती से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




