गरियाबंद – घटारानी मंदिर में युरोप से विदेशी महिला पर्यटक पहुंचे

SHARE:

गरियाबंद – घटारानी व्यापारी संघ के सदस्य योगेश्वर साहु ने बताया 3 दिसम्बर बुधवार को युरोप से विदेशी महिला पर्यटक पहुंचे मां घटारानी माता की दर्शन किए साथ ही व्यापारियों से बात चीत किए उन्होंने यह की झरनों और प्राकृतिक वातावरण की बहुत ही तारीफ किए।यहां की प्राकृतिक दृश्य मन को भा गया घटारानी मंदिर में बहुत ही शान्ति एवं सुकुन है घटारानी आए सभी यात्रियों के साथ सेल्फी लिए युरोप से आई महिला पर्यटक ने यहां की सफाई व्यवस्था के बारे में क्या कही उन्होंने यहां सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाई यह की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है जगह जगह प्लास्टिक और कांच के बोतलें पड़े हुए शौचालय गंदगी से भरा है नल कनेक्शन की पाईप फटा हुआ है।घटारानी वाटर फाल के बारे में बहुत सुने थे आज यहां आकर बेहद अच्छी लगी अगली बार अक्टूबर में आऊंगी छत्तीसगढ़ की पर्यटन स्थल एवं यहां की संस्कृति खान पान बेहद अच्छी लगती हैं। हम बताना चाहेंगे घटारानी मंदिर देश विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं दिल्ली मुंबई कोलकाता नागपुर महाराष्ट्र रायपुर भिलाई राजनांदगांव उड़ीसा आंधप्रदेश गुजरात झारखंड बिहार तमिलनाडु फ्रांस नेपाल युरोप आदि स्थानों से पर्यटक घटारानी मंदिर झरनों का अद्भुत और मनोरम दृश्य देखने पहुंचते हैं यहां की प्राकृतिक वातावरण मन को शांति प्रदान करती है राजधानी रायपुर से 70 किलोमीटर गरियाबंद जिले के छुरा विकास खण्ड अंतर्गत राजिम क्षेत्र फुलझर पंचायत के जंगलों में मां घटारानी का मंदिर है जुलाई अक्टूबर महीने में यहां हजारों पर्यटक पहुंचते हैं यहां विभिन्न प्रकार की जंगली जानवर पशु पक्षी दिखाई देते हैं जैसे तेंदुए जंगली भालु जंगली सुअर हिरण लकर बघ्घा जंगली हाथी गौर बन्दर मोर खरगोश अजगर आदि जंगली जानवर पशु पक्षी विचरण करते हुए दिखाई देते हैं।

थनेश्वर बंजारे
Author: थनेश्वर बंजारे

Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com

Author

Leave a Comment