गरियाबंद /अमलीपदर/इन्दगांव अमलीपदर–ध्रुवागुड़ी रोड पर स्थित गोडीयारी चार चौक के पास सोमवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहीं दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में सालेभाटा और घुमरापदर निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही अमलीपदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क से हटाया और 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें अमलीपदर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
चिकित्सकों के अनुसार एक घायल युवक की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिसे आगे रेफर किए जाने की संभावना है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर रफ्तार नियंत्रण व सड़क सुरक्षा उपायों की मांग भी उठाई है। मामला इन्दगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज किया गया है, पुलिस कारणों की जांच कर रही है।
Author: थनेश्वर बंजारे
Dist :- Gariyaband Phone No. :- 7067148964 Gmail :- Banjarethaneshwar544@gmail.com




